Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मतदाता सूची में लिपिकीय या मुद्रण संबंधी त्रुटियों के बावजूद पहचान सुनिश्चित होने पर कर सकेंगे मतदान


  • गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग में नहीं होगी अनावश्यक परेशानी
  • मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने पर त्रुटियों को नजरअंदाज कर मतदान की अनुमति देने के निर्देश

अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा मतदाताओं के मताधिकार के प्रयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन एवं जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचता है और मतदाता सूची में उसके विवरण में लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां पाई जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में उसकी पहचान सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार मतदान की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी को मतदाता सूची में दर्ज किसी मतदाता के नाम, विवरण या अन्य प्रविष्टियों में लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी अशुद्धियां दिखाई देती हैं, तो केवल ऐसी त्रुटियों के आधार पर मतदाता को मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित मतदाता की पहचान का सत्यापन किया जाना आवश्यक होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि मतदान अधिकारी मतदाता द्वारा प्रस्तुत अनुमन्य दस्तावेजों अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि मतदान के लिए उपस्थित व्यक्ति वही मतदाता है, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो संबंधित लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों को नजरअंदाज करते हुए उसे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य मतदाता की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे केवल लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण मतदान से वंचित होने से बचाना है। अतः मतदान प्रक्रिया में लगे सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी, ताकि पात्र मतदाता बिना अनावश्यक परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |