Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट! मंडलायुक्त और डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था


अमेठी। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में है। मंगलवार को मंडलायुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र सोमेन बर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी शशांक चैधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और मूर्ति विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठकें की जा चुकी हैं। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जुलूस एवं विसर्जन मार्गों की मरम्मत, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा नाव और नाविकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूजा पंडालों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। डीआईजी सोमेन बर्मा ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने और भ्रामक पोस्ट अथवा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने एसडीएम, सीओ और संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर सफाई, पर्याप्त रोशनी और कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दियज्ञं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, एडीएम न्यायिक अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |