Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ब्राह्मण सम्मेलन में उमड़े 800 से अधिक लोग! राजेश मसाला बोले- सनातन की मजबूती और समाज को नई दिशा देने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका


अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला की ओर से मंगलवार को फैक्ट्री परिसर में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अमेठी क्षेत्र के 800 से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राजेश मसाला ने सम्मेलन में पहुंचे सभी लोगों का सम्मान कर उनका स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजेश मसाला ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव समाज को नई दिशा देने और संस्कारों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। सनातन संस्कृति को मजबूत करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने और सनातन परंपराओं को सशक्त बनाने के लिए ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के हाथों को एक बार फिर मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज, प्रदेश और देश के हित में सभी वर्गों के बीच समन्वय और एकता जरूरी है। सामाजिक एकजुटता से ही विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिल सकती है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच सामाजिक एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राजनीतिक सहभागिता जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |