जायस/अमेठी। शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी शशांक चैधरी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी तिलोई ने नगर पालिका परिषद जायस में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजकों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाए जाने चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो। अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। साथ ही संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण हटाने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। जिला प्रशासन की ओर से आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने आमजन से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की, ताकि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
जायस: पूजा पंडालों का लिया गया जायजा! नवरात्रि को लेकर एसडीएम-सीओ का फ्लैग मार्च
October 13, 2026