संग्रामपुर: भगवान के विभिन्न लीलाओं का हुआ वर्णन
October 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। धौरहरा के इंद्र बहादुर सिंह निज आवास पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन विश्व विख्यात कथा वाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज ने भगवान की जन्म के बाद भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया कथा वाचक गोचरण लीला,अघासुर वध, कालिया नाग नृत्य करके रमण द्वीप में भेजनें की कथा,चीर हरण लीला और उसके उपरांत गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई कथा वाचक ने वर्धन पूजा भी विधि विधान से कराई भगवान श्री कृष्णा की सात दिवसीय गोवर्धन को अपने उंगली पर उठाकर ब्रज वासियो की सहायता करने की भी कथा सुनाई भगवान श्री कृष्णा की वात्सल्य प्रेम की कथा का विस्तार से वर्णन किया पांचवें दिन की कथा में कृष्ण के दुग्ध पान और पूतना के वध की भी कथा सुनाई गई। कथावाचक ने पंचगव्य का भी महत्व बताया। पांचवे दिन की कथा में रविवार होने के कारण पंडाल में भक्तों की संख्या बहुत अधिक रही। सभी लोग भगवान की कथा को सुनकर मत मुक्त हो गए। भगवान श्री कृष्ण की जयकारे से पूरा पांडाल गूंज उठा।
