Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: मां दुर्गा विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पवित्र नदी मालती नदी के विभिन्न तटों पर सोमवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन  को लेकर मार्गो की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था पार्किंग अन्य पुख्ता व्यवस्थाएं कर दी गई है। क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर डटी हुई है। रविवार को ठेंगहा रामघाट पर पुलिस व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था वी दुकान में सज रही है। विभिन्न प्रकार की झांकियां के लिए मार्ग की साफ सफाई कर ली गई है। मंच सजाया जा रहा है। रामघाट पर सैकड़ो दुर्गा प्रतिमा विसर्जित होती है। संग्रामपुर क्षेत्र में कुड़वा डेहरा मालती नदी में झारखंड बाबा तट , सोनारी कनू बुद्धू घाट, इटौरी, आदि आधा दर्जन तट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जित की जाएगा। प्रशासनिक निर्देश दिया गया है कि विसजर्न घाटों और मार्गो के आसपास मांस, अंडे, और शराब की दुकानें बंद रहेगी। डीजे का संचालन नियमों और धन सीमा के भीतर ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |