Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति किया जागरूक


अमेठी। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत अमेठी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। सम्मेलनों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसके तहत थाना मुंशीगंज पुलिस ने ग्राम पहाड़पुर, बाजार शुक्ल पुलिस ने मकदूपुर कला, रामगंज पुलिस ने संसारीपुर, शिवरतनगंज पुलिस ने गौड़ा, मुसाफिरखाना पुलिस ने तेजगढ़ और कुण्डा नेवादा, जामो पुलिस ने राजा का पुरवा, गौरीगंज पुलिस ने भटगवां तथा भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने ग्राम गाईमऊ में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। अन्य थानों की पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। सम्मेलनों में महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया। अमेठी पुलिस ने अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण बनाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |