Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक की सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचा अग्निशमन दल


लखनऊ । फायर स्टेशन पीजीआई के वॉचरूम को एमडीटी 0130 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कॉलर मोबाइल नंबर 6392825802 द्वारा खुदई बाजार, सुल्तानपुर रोड, सुशांत गोल्फ सिटी में एक  ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें चालक ट्रक के अंदर फसा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पीजीआई के नेतृत्व में एक एफक्यूआरवी  एवं फायर स्टेशन हजरतगंज से एक एमडीआरवी यूनिट को घटनास्थल हेतु प्रस्थान कराया गया। मौके पर पहुँचकर देखा गया कि ट्रक सड़क किनारे एक मकान में घुसा हुआ था और चालक स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसा हुआ था, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पीजीआई के कुशल निर्देशन में फायर सर्विस यूनिट द्वारा विशेष उपकरणों की सहायता से चालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस द्वारा उपचार हेतु निकटतम अस्पताल भिजवाया गया। ज्ञात हुआ कि घायल चालक का नाम रोहित पुत्र राजकुमार निवासी गंगागंज लखनऊ तथा ट्रक का नंबर  (न्च्32श्रछ3841) था जो कि कानपुर से बाराबंकी जा रहा था, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |