लखनऊः मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही पीजीआई अग्निशमन दल आया एक्शन मोड़ में
October 19, 2026
लखनऊ । फायर स्टेशन पीजीआई को एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कॉलर मोबाइल नंबर 9151025585 द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास, एनसीसी कार्यालय के सामने, एल्डेको उद्यान-2 स्थित एक मकान में आग लग गई है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पीजीआई के नेतृत्व में फायर स्टेशन पीजीआई से 01 फायर टेंडर व 01 वाटर बाउजर तथा फायर स्टेशन सरोजिनी नगर से 01 वाटर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग मकान के भूतल में विकराल रूप से लगी हुई थी, जिसे त्वरित एवं प्रभावी अग्निशमन कार्रवाई करते हुए पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। ज्ञात हुआ कि यह आग विजय प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह (निवासी- 548, रक्षा खंड, एल्डेको उद्यान-2) के श्आद्या विलाश् नामक मकान में लगी थी, जिससे घर में रखे घरेलू सामान तथा एक स्कूटी को क्षति हुई तथा कोई जनहानि नहीं हुई है।
