Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: दुर्गा पूजा को लेकर सीओ ने किया पैदल फ्लैग मार्च


शुकुलबाजार/अमेठी। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को शुकुल बाजार कस्बे में पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च किया। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गुलाब के साथ स्थानीय पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही दुर्गा पूजा पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान पुलिस बल की सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |