संग्रामपुर: तारकोल चोरी में 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 ड्रम बरामद
October 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को थाना संग्रामपुर पुलिस ने चोरी के 11 ड्रम तारकोल व चोरी में प्रयुक्त दो वाहन के साथ छह अभियुक्त को जेल भेजा। चोरी का खुलासा करते हुए अमेठी के पुलिस क्षेत्र अधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बृजेश सिंह द्वारा थाना संग्रामपुर में 12 अक्टूबर को तहरीर दी गई कि उनका 11 ड्रम तारकोल चोरी हो गया है। संग्रामपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर चोरी हुए 11 तारकोल भरे ड्रम इसमें प्रयुक्त हुए वाहन चोरी करने वाले छह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने बताया कि इनमें अंतर्जनपदीय व गैर जनपदीय के अभियुक्त शामिल है इन अभियुक्त में सुशील कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र बहादुर सिंह मंगापुर प्रतापगढ़ जिसके विरुद्ध गोंडा जिले के थाने में भी अपराधिक मुकदमा दर्ज है । इन्हीं में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तीन अभियुक्त विकास राजू और करन ने थाना क्षेत्र संग्रामपुर के उत्तर गांव में 12 अगस्त की रात हुई चोरी को कबूला कि प्रेम कुमार तिवारी पुर दयाल उत्तर गांव के घर अलमारी खोलकर 25000 नगदी और गहने चोरी इन्हीं तीनों के द्वारा की गई है चोरी का पैसा खर्च हो गया मात्र ₹6000 इनके पास से बरामद किया गया। सभी अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। इस सफल अनावरण में थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार, का सराहनीय कार्य रहा।
