Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः कटना नदी में युवक ने लगाई छलांग, कार में मिली शराब की बोतल और खून से सना रुमाल


बीसलपुर। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह कटना नदी के पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को नदी से बाहर निकाला और घायल अवस्था में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुल पर खड़ी युवक की कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की खाली बोतल, सिगरेट, ब्लेड, मोबाइल फोन और खून से सना रुमाल बरामद हुआ। पुल की रेलिंग पर भी खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर बीसलपुर थाने पहुंचा दिया है। थाना करेली क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी रमेश जायसवाल का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक जायसवाल शुक्रवार सुबह अपनी नीले रंग की स्विफ्ट कार से बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग स्थित कटना नदी के पुल पर पहुंचा था। बताया गया कि उसने अपनी कार पुल के पास सड़क किनारे खड़ी कर दी और इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देखकर आसपास मौजूद मछुआरे और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना देर किए नदी में उतरकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। उधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुल पर खड़ी कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की खाली बोतल, सिगरेट, ब्लेड और मोबाइल फोन के साथ खून से सना एक रुमाल मिला। इसके अलावा पुल की रेलिंग पर भी खून के निशान पाए गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर बीसलपुर थाने पहुंचा दिया। युवक ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई और कार में मिले सामान का घटना से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया युवक के नदी में छलांग लगाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |