Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः खांडेपुर में नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य रुका, स्वास्थ्य विभाग की एनओसी मिलने पर फिर शुरू होगा काम


बीसलपुर। विकासखंड बीसलपुर की ग्राम पंचायत खांडेपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास कराए जा रहे नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। करीब 100 फुट लंबे बताकर तैयार कराए जा रहे मार्ग पर काम शुरू होने के बाद जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद सामने आ गया। इसके चलते निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में शामिल इस निर्माण कार्य को ग्राम प्रधान की ओर से शुरू कराया गया था। कार्य के तहत नाली निर्माण के साथ इंटरलॉकिंग सड़क तैयार की जानी थी। इसके लिए नाली की खुदाई और इंटरलॉकिंग की फाउंडेशन भी तैयार हो गई थी। इसी बीच संबंधित भूमि को स्वास्थ्य विभाग की जमीन बताए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया।खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार के अनुसार, संबंधित भूमि स्वास्थ्य विभाग की होने की जानकारी मिलने पर काम रुकवाया गया है। कई महत्वपूर्ण कार्यों के होने के बाद अभिलेखीय स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण निर्माण आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जा सकता है। इसके लिए ग्राम प्रशासन को एनओसी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राम प्रधान महेश पाल गंगवार के अनुसार, खंड विकास अधिकारी को इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भूमि की स्थिति स्पष्ट किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि के अभिलेखों की जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि विकास कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

वहीं, खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जमीन होने की जानकारी मिलने के बाद काम रोकने का निर्णय लिया गया है। ग्राम प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग से एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एनओसी मिलने के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू कराया जा सकेगा। फिलहाल जमीन के स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |