Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बेईमानी से चुनाव जीतने को लेकर बीजेपी व आयोग का चेहरा हुआ पर्दाफास-प्रमोद तिवारी


  • राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात पहुंचाने के साथ अर्थ व्यवस्था को और तबाही की ओर लगातार ढकेल रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान में जनता के अधिकार को बचाने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी विपक्षी सांसदों के साथ चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल दागा कि आयोग पर विपक्ष के सवाल से मोदी और अमित शाह के प्रवक्ता आखिर क्यों बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से आयोग के बचाव में उछल कूद कर रही है उससे यह साफ जाहिर हो गया है कि बेईमानी से चुनाव जीतने के तिकड़म में दोनों की मिली भगत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का प्रोटोकॉल हुआ करता है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी के साथ शारीरिक खींचतान की गयी और प्रियंका गांधी के साथ अमर्यादित व्यवहार हुआ उससे यह भी सिद्ध हो गया कि अब मोदी सरकार तानाशाह है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ सरकार ने राजनैतिक प्रतिशोध में बर्बरता और नृशंसता तथा गंदे ढ़ग से अराजनैतिक आचरण की सीमा इंतहा कर दी। उन्होंने कहा कि तेरह करोड़ मतदाताओं के जबरिया नाम काट दिये गये और इतने गम्भीर मुद्दे पर विपक्ष आवाज न उठाये तो वह क्या करे। उन्होंने कहा कि डरी और सहमी सरकार लोगों के वोट के अधिकार से खिलवाड़ कर रही है। राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन को लेकर दर्ज कराई गयी एफआईआर पर उन्होंने कहा कि यह डरी हुई मोदी सरकार की राजनैतिक हतासा के चेहरे को उजागर कर गयी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस और विपक्ष मोदी सरकार के हर जुल्म को भी सहने को तैयार है। वहीं उन्होंने आरबीआई द्वारा रेपोरेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को भी मोदी सरकार के द्वारा अर्थव्यवस्था की तबाही का एक और काला अध्याय कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आरबीआई के द्वारा रेपोरेट की बढ़ोत्तरी के चलते मेक इन इण्डिया तथा उद्योग संचालन एवं कारोबारी के क्षेत्र में आर्थिक स्थिति और खराब होगी। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि रूपये का डालर के मुकाबले दो दिनों से टूटना भी अर्थव्यवस्था की लडखड़ाहट का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने में उसे विफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विफलताओं को छिपाने के लिए अब विपक्ष के साथ देश की जनता के प्रति भी जवाबदेही से मुंह छिपा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान गुरूवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |