लखनऊः कांग्रेस नेता लल्लन कुमार ने बीकेटी हाईवे पर निकली परिवर्तन यात्रा
October 11, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस नेता लल्लन कुमार ने 11 अक्टूबर दोपहर 1 बजे फौजी लान में एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज कोई काम नहीं हो रहा है महंगाई बेरोजगारी से आज आम जनता परेशान है लगातार अस्पतालों में तहसीलों में लूट मची है, लल्लन कुमार ने कहा कि आज युवा वर्ग शिक्षा को लेकर परेशान है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर सरकार जुलम कर रही है, उनके प्रोटेस्ट को रोककर उनकी आवाज उठाने से दबा रही है,लेकिन कांग्रेसी हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान बीकेटी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में परेशान हो गई, लेकिन बाढ़ राहत सामग्री और भूसा सही से वितरण नहीं किया गया है यहां हम नहीं ग्रामीण बता रहे हैं। वही इस दौरान राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस के नेतृत्व में लल्लन कुमार फौजी लान सीतापुर हाईवे रोड से होते हुए पैदल चलते हुए पीछे हजारों लोग महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी पैदल चल रहे थे, यह परिवर्तन यात्रा फौजी लान से होते हुए बीकेटी बड़ी बाजार पर खत्म हुई और बड़ी बाजार में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने परिवर्तन रैली समाप्त की। इस दौरान बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में कई दरोगा, दर्जनों सिपाही फौजी लान लेकर बीकेटी बड़ी बाजार तक सुरक्षा व्यवस्था व राहगिरो के वाहन को कोई समस्या ना होने दी और कोई जाम नहीं लगा, इसके लिए बीकेटी पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था थी। किसी को परेशानी नहीं हुई।
