Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नवरात्रि के पहले दिन डॉ. नीरज बोरा की टीम ने बांटा राशन और फलाहार


नाव और ट्रैक्टर के जरिए परिवारों तक पहुंच रही मदद, जरूरतमंदों को मिल रहा राशन, भोजन और पेयजल


लखनऊ।  फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम का राहत एवं सेवा अभियान रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। नवरात्रि के पहले दिन टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री, भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें वितरित कीं। वहीं, व्रत रखने वाले लोगों के लिए फलाहार भी बांटा।

टीम ने माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। विधायक डॉ नीरज बोरा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलभराव के कारण लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए टीम के सदस्य नाव और ट्रैक्टर के जरिए लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। टीम के सदस्य दिन-रात सेवाभाव से राशन और पेयजल वितरण कर रहे हैं, ताकि कठिन परिस्थितियों में किसी भी जरूरतमंद परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बाबत

आज पुरनिया कार्यालय पर बाढ़ राहत कार्यों में जुटी हमारी केसरिया टीम के साथ आगामी सेवा कार्यों की योजना एवं रूपरेखा तैयार करने हेतु समीक्षा बैठक की गईं है।जिससे हर जरूरतमंद परिवारों तक समयबद्ध तरीके से आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।

दुर्गापुरी, विष्णुविहार, शिवशक्ति नगर, कुंजबिहारी कॉलोनी, हनुमंतपुरम, पतंग मैदान के आसपास, चैबे डेयरी के पास तथा एलडोरेडो स्कूल के निकट जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

टीम  में पार्षद रंजीत सिंह, सुनील सिंह, सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, बबलू चैधरी, गौरव अवस्थी, विवेक लोधी, शीलू जायसवाल, शिवम श्रीवास्तव, आदित्य गौड़, श्रेया निगम, अनिल मिश्रा, मयंक मिश्रा, राघव सिंह, सूरज कश्यप, सचिन गुप्ता एवं लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |