Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कमरौली: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर अलर्ट अमेठी पुलिस, कमरौली में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान


संवेदनशील स्थानों से लेकर हाईवे तक पुलिस की निगरानी, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोरे


कमरौली/अमेठी। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस सतर्क हो गई है। शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कमरौली पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, हाईवे और चैराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। अभियान के दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने का प्रयास किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास का वातावरण बना रहे। अमेठी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस का उद्देश्य दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |