Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः रेलिंग विहीन नहर पुलिया बनी हादसे का कारण


बीसलपुर। निगोही ब्रांच नहर पर गांव रामनगर जगतपुर के पर ब्रिटिश सरकार के जमाने में बनाई गई नहर पुलिया अब पूरी तरह रेलिंग विहीन हो गई है जिससे रात के अंधेरे में और सर्दियों के कोहरे में कई बार पुलिया से नहर में बाइक और ट्रेक्टर ट्राली गिर चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिया की रेलिंग का निर्माण कार्य नहीं कराया गया जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

रामनगर जगतपुर से इस नहर पुलिया को पार कर जरा कोठी होते हुए सीधे पूरनपुर का सफर रोजाना सैकड़ों राहगीर करते हैं इसके अलावा सिंधौरा बिंदुआ, हसनापुर, मिंतरपुर, बिहारी पुर, इटौरिया, महदखास सहित दर्जनों गांवों का आवागमन इसी रास्ते से हो रहा है पुलिया की रेलिंग निर्माण को लेकर कई बार खबरें भी प्रकाशित की गई लेकिन नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई अगर पुलिया पर रेलिंग निर्माण कार्य को लेकर नहर विभाग लगातार लापरवाही करता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कोई बड़ा हादसा हो सकता है ब्रिटिश सरकार के जमाने में बनी नहर पुलिया भी अब अपनी मियांद पूरी कर चुकी है ऐसा लग रहा है कि दुबारा पुलिया निर्माण होने पर ही नयी पुलिया रेलिंग के साथ बनाई जाएगी तब तक ऐसे ही हादसे होते रहेंगे और नहर विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |