Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः चार साल से जल निकासी का इंतजार, रेलवे की बाउंड्री से बढ़ेगा संकट ! एसडीएम से शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधानय डीएम से मिलेंगे ग्रामीण


पूरनपुर। रजागंज देहात में जल निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है पिछले चार वर्षों से नाले के निर्माण और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की जा रही है इसी बीच रेलवे की ओर से अपनी सीमा पर बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है लोगों को आशंका है कि इससे पानी की निकासी का रास्ता प्रभावित हो सकता है और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाएगी स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर क्षेत्र से आने वाले पानी की निकासी के लिए नाले की व्यवस्था नहीं है इस संबंध में 24 अक्टूबर को एसडीएम से भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है रेलवे की बाउंड्री बनने के बाद पानी का बहाव प्रभावित होने की आशंका ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने अब जिलाधिकारी से मिलकर समस्या उठाने का निर्णय लिया है उनका कहना है कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो नगरपालिका क्षेत्र से आने वाले पानी को रोककर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा लोगों ने चेतावनी दी है कि जलभराव की स्थिति बनने पर जिम्मेदार विभागों से जवाब मांगा जाएगा शिकायत करने वालों में नाजिम खान, एहसान, खुर्शीद, फईम एडवोकेट, कासिम खान एडवोकेट, इमरान खान, बबलू, जावेद और जाकिर सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |