पीलीभीतः सपा ने जिया-उल-मुस्तफा का बढ़ाया कद, जिला सचिव की सौंपी जिम्मेदारी
October 30, 2026
पूरनपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के लिए जिया-उल-मुस्तफा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है 129 विधानसभा पूरनपुर में उपाध्यक्ष पद पर रहे जिया-उल-मुस्तफा को पदोन्नति देते हुए पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया गया है उनका मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर किया गया जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार की ओर से जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई पार्टी ने उनकी निष्ठा, लगन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया नए दायित्व के साथ उनसे जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।
