Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: सपा की पीडीए जन चैपाल से सियासी हलचल-डॉक्टर रत्नेश गंगवार


बीसलपुर। समाजवादी पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में जन चैपाल आयोजित की। शाहजहांपुर रोड स्थित गांव में हुई इस चैपाल में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज की भागीदारी के साथ सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और संगठन की मजबूती का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। जन चैपाल की अध्यक्षता पीलीभीत के जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की। विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक सतेन्द्र मौर्य, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार, डॉ रत्नेश गंगवार, चैधरी प्रदीप पटेल, दीप्ति गंगवार, हरिपाल सिंह लोधी, राम प्रताप गंगवार, डॉ. दुष्यंत गंगवार और वीरेश गंगवार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी को क्षेत्र में पार्टी संगठन की सक्रियता के तौर पर देखा गया।पीडीए की एकजुटता पर सपा का जोर।वक्ताओं ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए सामाजिक न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई का प्रमुख आधार है। उन्होंने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ समाज के विभिन्न वंचित तबकों को एकजुट करने की जरूरत बताई। नेताओं ने कहा कि सामाजिक एकता और मजबूत संगठन के जरिए ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।

जन चैपाल में किसानों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सपा नेताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और उनके समाधान के लिए पार्टी स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। समापन पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |