बीसलपुरः महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान
October 12, 2026
बीसलपुर। श्री वैश्य अग्रवाल सभा समिति के तत्वावधान में नगर के अग्रवाल सभा भवन में चलरहे महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्थाक अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने शिविर काशभारंभ करते हुए बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा करना है। प्रत्येक वर्ष संस्था द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है।शिविर का संयोजन आर. एस. जी. आई. एम. ए. रक्त केंद्र (आई.एम.ए. भवन, सिविल लाइंस, बरेली) की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संदेश ष्आओ करें रक्तदान, बचायें किसी की जानष् के नारे के साथ समाज में जागरूकता फैलाना था।शिविर में समाज के युवाओं और महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का समिति के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, महामंत्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, ऑडिटर आशीष अग्रवाल एडवोकेट सहित समिति के अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
