Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: बंदर से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर


बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर हीरा निवासी मुकेश कुमार (48) सोमवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बीसलपुर से अपने घर लौटते समय ग्राम उगनपुर मरौरी के पास अचानक बंदर से टकरा जाने के कारण वह हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उनका दाहिना पैर नीचे की ओर से टूट गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10रू30 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद डायल 108 एंबुलेंस बुलाकर मुकेश कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर भिजवाया गया।हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की। समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों के प्रयासों की प्रशंसा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |