Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः सेंट पॉल स्कूल के छात्र को हराकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का मान! किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में योगीराज गौतम ने जीता द्वितीय पुरस्कार


आगरा। बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा चार के छात्र योगीराज गौतम ने किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में योगीराज ने सेंट पॉल स्कूल के छात्र को हराकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया।

योगीराज की इस उपलब्धि से गौतम परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कम उम्र में खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल कर योगीराज ने अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। योगीराज की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |