लखनऊ: इटौंजा व अमानीगंज दशहरा मेले में उमड़ा जनसैलाब! श्रीरामलीला और शोभायात्रा दंगल बना आकर्षण का केंद्र
October 26, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था, पुलिस कर्मी मेले में गश्त करते दिखाई दिए। राजधानी लखनऊ के इटौंजा रामलीला मैदान में सैकड़ो सालों से चला आ रहा दशहरा मेला शारदीय पूर्णिमा को संपन्न हुआ। वर्षों से चला आ रहा दशहरा मेला की परंपरा इस वर्ष भी उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया है मेले के रामलीला में श्री राम व रावण का आभिविनय लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी पूर्वज समाजवादी पार्टी विधायक गोमती यादव दंगा मेले में शामिल हुए जहां उनके साथ कार्यकर्ता हुआ मेला कमेटी के संरक्षक सदस्य मौजूद रहे। वही अमानीगंज दशहरा मेला मे प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। वही इस दौरान भाजपा पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने लोगों से मुलाकात कर मेले में किरदार कर रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया। रावण दहन के साथ मेले में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इटौंजा मेला में इस दौरान इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी कमल, चमन पांडेय समाजसेवी, मेला कमेटी संरक्षक कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, इटौंजा मंडल महामंत्री सोमनाथ सिंह सोमू, रुद्र प्रताप सिंह, कपिल मिश्रा, आकांक्ष मिश्रा, विश्व पांडेय, मदन मोहन मिश्रा, मिथिलेश शुक्ला, विक्रम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
