Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारी, आज 18 ट्रैक्टर राशन सामग्री लेकर रवाना


राजनाथ सिंह की प्रेरणा से डॉ. नीरज बोरा की टीम का राहत अभियान जारी, अब तक 4,000 परिवारों को मिली राशन किट


लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विधायक नीरज बोरा की टीम द्वारा राशन वितरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से आज विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं विशेष कार्य अधिकारी केपी सिंह एवं एवं जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में महर्षि  विद्या मंदिर से 18 ट्रैक्टर राशन सामग्री विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए रवाना की गई।

टीम ने राम विहार, विष्णु विहार, पतंग मैदान, मथुरा विहार, दुर्गापुरी, दाउदनगर, नई बस्ती, गौरी शंकर पुरम, अन्नपूर्णा नगर, गणेश विहार तथा एल डॉ  रोडो स्कूल और सुभाष चंद्र बोस स्कूल के आसपास की कॉलोनियों सहित विभिन्न इलाकों में राशन किट वितरित कीं।

राहत अभियान के सदस्य सतीश वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 6,700 घरों का आकलन किया गया था। रक्षा मंत्री द्वारा दस हजार घरों में राशन वितरण के घोषणा के उपरांत अब तक 4,000 परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शेष प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए राशन वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

राहत वितरण अभियान में सुनील सिंह, रामचरण सिंह, प्रवीण गर्ग, अनुराग साहू, प्रदीप शुक्ला, लवकेश सिंह, शैलेंद्र मौर्य, कृपा शंकर मिश्रा, अनिल मिश्रा, शैलेंद्र स्वर्णकार, किशोर प्रजापति, विश्लेषण सिंह, गौरव अवस्थी, आदित्य गोद, विशाल राजपूत, पीयूष मिश्रा, आदर्श राजपूत, आशीष त्रिवेदी, पीयूष तिवारी, राजू सिंह, सचिन गुप्ता, शीलू और मनोज मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |