Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बेटियों की शिक्षा और सामाजिक सुधार से बनेगा सशक्त समाज


अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पीजी कॉलेज, पीपरपुर में शुक्रवार को ‘आज की संगोष्ठी, कल का सशक्त समाज’ विषय पर सूक्ष्म संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने की।मुख्य वक्ता डॉ. पूनम मिश्रा ने कहा कि नवरात्र में नवदुर्गा की आराधना के साथ समाज की हर बेटी में दुर्गा का स्वरूप देखना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन और समाज सुधार में तकनीक के उपयोग पर जोर दिया। डॉ. अमृता सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के बिना सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है। रेनू यादव ने कुरीतियों का डटकर मुकाबला करने की अपील की। अंत में उषा मौर्य ने नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई। आयोजन में पूनम सिंह, पार्वती सोनी, रूबी सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |