Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास! दुर्गापूजा-दशहरा को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट


अमेठी। आगामी दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल ने बलवा ड्रिल का अभ्यास कर आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी व निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा और पीआरवी-112 सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इसमें भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को तितर-बितर करने, लाठीचार्ज, शील्ड पोजीशन, स्टॉपिंग लाइन, आंसू गैस, मिर्ची बम और विभिन्न दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया। अलग-अलग टीमों ने समन्वय, अनुशासन और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |