सिंहपुर: सर्वर ठप! ऑनलाइन प्रक्रिया से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
October 16, 2026
सिंहपुर/अमेठी। कृषि रक्षा इकाई पर लाइन लगे किसानों के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है इसका कारण सर्वर ना आना काफी जेदोजेहद के बाद किसानों की परिक्रमा कृषि रक्षा इकाई में कम होने का नाम नहीं ले रही रवि फसल की बुवाई सर पर खड़ी होने के कुछ समय पूर्व ही किसान की आफत सरवर की प्रॉब्लम बनी हुई है पनहौना सिंहपुर कृषि रक्षा इकाई के अधीक्षक पवन वर्मा की माने तो पूरे दिन में एक घंटे से सिर्फ सर्वर उपलब्ध हो पता हैफसली बुवाई के चक्कर में किसान कृषि रक्षा इकाई के परिक्रमा करते साफ देखे जा रहे नतीजा ढाक के तीन पात सरकार की नई ऑनलाइन व्यवस्था के चक्कर में किसान कई प्रक्रियाओं के दौर से बीज पाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है रवि फसल की बुवाई अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में किसान करते हैं लिहाजा पहले ऑनलाइन कृषि पंजीकरण फिर लकी ड्रा फिर नंबर आने पर ही किसान उपलब्ध बीज प्राप्त कर पाएगा इन सारी प्रक्रियाओं से उबकर किसान बाजार में बिचैलियों के हाथो बिकने पर मजबूर हो जाएगा।
