अमेठी। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षाध्नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अमेठी कोतवाली पुलिस ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से संवाद कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती। पुलिस टीमों ने यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अमेठीः पुलिस ने किया पैदल गश्त
October 08, 2026