अमेठीः त्योहारों को लेकर कमरौली पुलिस सतर्क, सड़क पर उतरी टीम
October 08, 2026
कमरौली/अमेठी। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति” नारी सुरक्षाध्नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमरौली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चैराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
