संग्रामपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग! कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
October 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण तथा ऊंट चोरी के आरोपी के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर में जिला स्तरीय ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पार्टी नेता की संयुक्त बाइक विरोध प्रदर्शन रैली अमरपुर बाजार से लेकर कालिकन धाम तक निकल गई रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और तरह-तरह के विरोधी नारे भी लगाए। विरोध प्रदर्शन कर रहे अमेठी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर आज पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विरोध प्रदर्शन को लेकर अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में अमरपुर बाजार से लेकर कार्यक्रम धाम तक बाइक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गयी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में कथित अनिमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर कांग्रेस पार्टी बृजेश मिश्रा ने बताया कि हम लोगों की मांग है भाजपा सरकार में नियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त की स्थिति की मांग की जा रही है इसी विरोध प्रदर्शन को लेकर आज ब्लॉक संग्रामपुर तक बाइक विरोध रैली निकाली गई। इस विरोध प्रदर्शन रैली में विधानसभा प्रभारी कांग्रेस पार्टी राजीव लोचन तिवारी,बलराम वर्मा, राकेश मौर्य दिलीप तिवारी अभिषेक सिंह जमुना वर्मा शेर बहादुर सिंह, रवि मौर्य मनोज सिंह बिन्दु ओझा, शाकिर अली जयशंकर मिश्रा जयप्रकाश यादव अलीम विजेंद्र कुमार बाबूलाल मथुरा सिंह हौसला यादव आदि सैकड़ो कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
