Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः लगातार महंगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी से किसानों की दुर्दशा से सभी के साथ धोखा हुआ - रामआसरे विश्वकर्मा


प्रतापगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय सचिव  रामआसरे विश्वकर्मा ने विश्वनाथगंज विधानसभा के सगरा सुन्दरपुर  शिवराज उत्सव वाटिका मैरिज हाल एवं सदर विधानसभा के चिलबिला स्थित राधे पैलेस में जन संवाद एवं च्क्। पंचायत को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। अच्छे दिन का सपना दिखाया। लगातार महगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी से किसानों की दुर्दशा से सभी के साथ धोखा हुआ। देश का छात्रो नौजवानों का आक्रोश सरकार पर फूटा तो पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को लेकर जन्तर-मन्तर नयी दिल्ली पर धरना दिया तो दिल्ली पुलिस ने छात्रों नौजवानों को लाठी से पीटा। उनके ऊपर पैलेट गन चलाये अब सरकार आदेश की जिम्मेदारी लेने से भाग रही है। किसके आदेश से पैलेट गन चलाये गये। यह भाजपा सरकार लाठी गोली बताने वालों के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार छात्रों नौजवानों की विरोधी है। भाजपा सरकार गरीब किसान नौजवान पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है इस सरकार को हटाने से ही सभी का भला होगा।

प्रदेश में भाजपा सरक्षित अपराधियों और पुलिस की साठगांठ से पीडीए वर्ग की हत्या बेटियों के साथ दुष्कर्म की लगातार घटनाएं हो रही है जिसे पुलिस रोकने में नाकाम है। भाजपा सरकार के पुलिस के द्वारा प्रदेश में जितने फर्जी इनकाउंटर किये गये फर्जी मुकदमे लिखे गये पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है उनमें ज्यादातर पीडीए वर्ग के लोगों की हो रही है। योगी राज में पुलिस धर्म और जाति देखकर बुलडोजर चला रही है। बुल्डोजर की कार्यवाही केवल पिछड़े दलित मुस्लिमों के घर गिराने में किये गये। यह सरकार पीडीए विरोधी सरकार है।

भाजपा राज में पीडीए वर्ग के अकेले विश्वकर्मा समाज के 45 नौजवानों की हत्याए और बेटियों के दुष्कर्म की घटनाएं हुई। भाजपा का संरक्षण होने के कारण पुलिस ने अपराधियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की उल्टे विश्वकर्मा समाज को न्याय दिलाने वाले समाजवादी पार्टी के लोगों के ऊपर मुकदमे लिखा गया। विश्वकर्मा समाज के हित में सपा सरकार में किये गये सभी कार्य जैसे विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को आईटीआई प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु जमीन का पट्टा का आदेश भाजपा सरकार ने निरस्त कर विश्वकर्मा समाज के साथ अन्याय किया है। विश्वकर्मा समाज भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा सरकार का प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना केवल विश्वकर्मा वर्ग लोहार बाई सोनार कुम्हार नाई आदि को मजदूर बनाता है। यह सरकार शिक्षा नौकरी रोजगार नहीं दे रही है। भाजपा विश्वकर्मा पीडीए विरोधी है। इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी न्याय नहीं मिल सकता।

भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 22 परीक्षाओं में सरकारी नौकरियों की भर्ती में पिछड़े दलित पीडीए वर्ग के आरक्षित 11514 पदों पर सामान्य और उच्च वर्ग के लोगों की भर्ती करके पिछड़े दलितो के आरक्षण को छीना है। भाजपा सरकार पिछड़े दलितो की विरोधी है। भाजपा राज के पिछले 10 वर्षों में 20 परीक्षाएं लीक हुए और लाखों नौजवानों नौकरी से वंचित रह गये। सरकार जान बूझकर परीक्षा लीक कराती है ताकि नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। नौकरी नहीं मिलेगी तो आरक्षण नहीं देना पड़ेगा। भाजपा सरकार पिछड़े दलितों को शिक्षा नौकरी आरक्षण से वंचित करना चाहती है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में श्री अखिलेश यादव जी ने अति पिछड़ी जातियों निषाद केवट मल्लाह कश्यप विन्द वियार राजभर प्रजापति पाल समाज को अनुसूचित जाति के आरक्षण की सुविधा देने का शासनादेश जारी किया था। भाजपा सरकार ने उसे रोककर अति पिछड़ी जातियों का नुकसान किया। यह भाजपा सरकार अति पिछड़ी जाति निषाद समाज राजभर पाल समाज विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार के रहते जनता का भला नहीं होगा। अब भाजपा सरकार को हटाना है और समाजवादी सरकार बनाकर आरक्षण नौकरी रोजगार लेना होगा।

भाजपा सरकार पिछड़ा दलित अल्पसख्यक नौजवान किसान गरीब मजदूर विरोधी सरकार है। इसे 2027 में भाजपा सरकार हटाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय श्री अखिलेश यादव जो को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है ताकि प्रदेश के नौजवानो किसानों गरीबों और पीडीए वर्ग का भला हो सकेगा और प्रदेश का विकास हो सकेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भईयाराम पटेल, संजय पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, रोहित विश्वकर्मा, निसार अहमद, रामबहादुर पटेल, शान्ति सिंह, ज्योत्सना सिंह, अनिल मौर्या, हरी लाल विश्वकर्मा, शिवबहादुर विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, रंजना विश्वकर्मा, रामखेलावन यादव, अनिल विश्वकर्मा, अहमद अली, रामधन यादव, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, संजीव पटेल, सुरेश यादव, सचिन मौर्य, कमलेश विश्वकर्मा, आदर्श शुक्ला, लालता प्रसाद विश्वकर्मा, निजाम अहमद, रमेश यादव, फैजान अहमद सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के संजय विश्वकर्मा,  सुभाष विश्वकर्मा, शिव विजय विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, बनवारी लाल विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |