Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सहजन का अचार बनाने का आसान तरीका, इस तरह बनाएंगे तो साल भर नहीं होंगे खराब


सहजन यानी ड्रमस्टिक स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना माना जाता है। आम तौर पर घरों में इसकी सब्जी बनाई जाती है। ये खाने में स्वादिष्ट लगता है, साथ ही सेहत को भी फायदे पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी सहजन का अचार चखा है। सहजन का अचार खाने में चटपटा लगता है। लेकिन कई लोग इसे बनाना नहीं जानते हैं। अगर आपको भी सहजन का अचार बनाना सीखना है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपके लिए सहजन के अचार की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

सामग्री
सहजन: 500 ग्राम
सरसों का तेल: 1 कप (लगभग 200 मिली)
पीली/काली सरसों (दरदरी पिसी): 3 चम्मच
सौंफ: 2 चम्मच
मेथी दाना (हल्का भुना और पिसा): 1 छोटा चम्मच
कलौंजी (मंगरैल): 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: 1.5 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 2 चम्मच
अमचूर पाउडर या सिरका: 3 चम्मच
हींग: आधा छोटा चम्मच
नमक: 2.5 चम्मच (अचार में नमक थोड़ा तेज ही रखें)

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले सहजन को अच्छे से धोकर सुखा लें। अब इसके 1.5 से 2 इंच के टुकड़े काट लें और ऊपर का हल्का छिलका उतार लें। ध्यान रखें कि सहजन पूरी तरह सूखी होनी चाहिए।

स्टेप 2: इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें और उस पर छलनी रखकर सहजन को 4-5 मिनट के लिए भाप में पकाएं। इसे बहुत ज्यादा न गलाएं, केवल हल्का नरम करना है।

स्टेप 3: भाप में पकाने के बाद सहजन के टुकड़ों को किसी साफ सूती कपड़े पर फैलाकर 2-3 घंटे की धूप या पंखे की हवा में अच्छे से सुखा लें। अगर इसे लंबे समय तक स्टोर करना है तो इसमें नमी नहीं होनी चाहिए।

स्टेप 4: अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल तब तक गर्म करें जब तक उसमें से धुआं न निकलने लगे। इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को हल्का गुनगुना होने दें। गुनगुने तेल में हींग डालें।

स्टेप 5: इसके बाद एक बड़े बर्तन में सूखी हुई सहजन डालें। इसमें दरदरी सरसों, सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं।

स्टेप 6: अब तैयार गुनगुना सरसों का तेल मसालेदार सहजन में डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि हर टुकड़े पर मसालों की परत चढ़ जाए। फिर इसे धूप में हफ्ते भर सुखाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |