जगदीशपुरः रेंजर की छापेमारी से वन माफियों में मचा हड़कंप
October 03, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। वन माफियों की चल रही मनमानी को संज्ञान में लेते हुए रेंजर ने छापेमारी कर रगे हाथ पकड़ने पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया इस कठोर कार्रवाई के बाद वन माफियों में हड़कंप मच गया । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिरयारी गांव में वन माफियों द्वारा जामून व आम के पेड़ों को काटने की सुचना मिलने पर खुद कमान संभालते हुए वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिमय शुक्ला ने मौके पर जाकर छापा मारा जहां कटान कर रहे लकडकटो में भगदड़ मच गई। कटे पेड़ों की नाप-जोख कराने के बाद थाने में तहरीर देकर लकडकटो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया इस कठोर कार्रवाई के उपरांत क्षेत्र में कटान करने वाले वन माफियों में दहशत व्याप्त होकर पेड़ों की कटान पर अंकुश लगता नजर आ रहा है। गौरतलब हो कि यदि इसी तरह कठोर कार्रवाई होती रही तो हरियाली सुरक्षित रहना मुमकिन है वहीं वन विभाग कर्मी खुद वन माफियों से मिले रहते हैं यदि इनके ऊपर भी नकेल कसी जाय तभी पेड़ों की कटान रुक सकती है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिमय शुक्ला ने बताया कि वन माफियों को पकड़ने के लिए मैं खुद छापेमारी कर मोके पर जाकर कडी कार्रवाई करने का अभियान चला रहा हूं रही बात वन कर्मियों की इसके लिए शिकायत के बाद उन्हें क्षेत्र से हटाकर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटूंगा।
