कन्नौजः एसपी ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड किया निरीक्षण
October 16, 2026
कन्नौज। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो से परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कन्ट्रोल रूम, जिम,यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
