लम्भुआ/ सुल्तानपुर। कन्या जूनियर लम्भुआ के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के तहत लम्भुआ कोतवाली ले जाया गया। यहां प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान धीरज कुमार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही कोतवाली में उपलब्ध कंप्यूटर व्यवस्था, पुलिस विभाग के विभिन्न कार्यों और उनकी जिम्मेदारियों से भी परिचित कराया। उन्होंने नारी सशक्तीकरण के महत्व को समझाते हुए महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की बातों को बड़े ध्यान से सुना और कोतवाली की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी सहभागिता की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पुलिस व्यवस्था, कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
