Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः जिलाधिकारी ने स्वयं धान की क्रॉप कटिंग कर फसल उत्पादन का लिया जायजा


कन्नौज। खरीफ फसल के उत्पादन का सटीक आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज सदर तहसील के गांगेमऊ गांव मे स्थलीय निरीक्षण कर धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की फसल काटकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया मे सहभागिता की तथा संबंधित अधिकारियों को फसल उत्पादन के आकलन मे पूरी पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गांगेमऊ निवासी किसान श्रीमती रीता देवी पत्नी राम प्रकाश के खेत पर पहुंचे जहां उनकी उपस्थिति मे निर्धारित त्रिभुजाकार क्षेत्रफल का चिह्नांकन कर धान की फसल की कटाई कराई गई। क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान निर्धारित क्षेत्र से कुल 24.04 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इस प्रयोग के माध्यम से निर्धारित क्षेत्रफल मे फसल की वास्तविक उपज का आकलन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल उत्पादन का सही आकलन करने तथा संबंधित सरकारी योजनाओं एवं फसल बीमा के अंतर्गत पात्र किसानों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने मे सहायता मिलती है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान श्रीमती रीता देवी को साड़ी भेंट कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम मे नायब तहसीलदार नमन तिवारी अपर सांख्यिकी अधिकारी कृष्ण चंद्र राजस्व निरीक्षक कृष्ण त्रिपाठी लेखपाल अखिलेश सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |