वारिसगंज: जलेबी वितरण आयोजित
October 23, 2026
वारिसगंज/अमेठी। कल नव दुर्गा पूजा समिति पर एडवोकेट दिनेश कुमार शुक्ला के सौजन्य से मां अम्बे के प्रांगड़ में दिन भर जलेबी वितरित किया गया बच्चों की झाकियां भी निकाली गई भक्तों की लंबी लाइन लगी रही इस कार्यक्रम के संचालक खुशी राम गुप्ता ने कहा कि एडवोकेट दिनेश कुमार शुक्ला का जलेबी वितरण प्रत्येक वर्ष होता है बहुत ही सराहनीय कदम है इससे कार्यक्रम को जीवनता प्राप्त होती है।दिनेश शुक्ला ने कहा कि माता के दरबार में जलेबी वितरित करके मैं माता रानी के चरणों अरदास करता है। ये हमारे आस्था आराधना का विषय है इस मौके पर अमित पांडे,देव प्रकाश शुक्ला,सर्वेश,मदन, शत्रुघ्न पाल उपस्थित रहे।
