Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 88.44 प्रतिशत हुआ मतदान! गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न


अमेठी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गया। जनपद के सभी 9 मतदान केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जनपद में कुल 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी सुबह से ही लगातार भ्रमणशील रहे। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील गौरीगंज, विकासखंड जामों, विकासखंड जगदीशपुर, विकासखंड मुसाफिरखाना, विकासखंड सिंहपुर, सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई तथा विकासखंड बहादुरपुर के अंतर्गत स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया।। जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान की समुचित व्यवस्था की गई। जनपद में सभी 9 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ ही निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं भी सुचारु रहीं।


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |