Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बिलहरी हत्याकांड में छठा आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद


पूरनपुर। बिलहरी गांव में वेदराम हत्याकांड में पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने छठे आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है इससे पहले पुलिस आरोपी नवनीत को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर चुकी है मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह करीब छह बजे बिलहरी निवासी वेदराम शौच के लिए जा रहे थे इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन्हें घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया सिर पर गंभीर चोट लगने से वेदराम की मौत हो गई थी मृतक की पत्नी माधुरी देवी की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस के अनुसार, वर्ष 2005 में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया इस मामले में नवनीत पुत्र फलगू को 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद हुआ वहीं, रविवार 18 अक्तूबर को विशाल पुत्र विजयपाल उर्फ भूरा निवासी बिलहरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की कार्रवाई में जुटी है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |