Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 100 दिंन देकर फिर भाजपा सरकार बनाये- संजय सिंह गंगवार


  • अमरिया ब्लाक क्षेत्र के बी0डी0सी0 सदस्यों का जनसंवाद कार्यक्रम
  • जिनको जनता ने नकारा वह फिर चुनाव मैदान में उतरने का कर रहे है दाबा


पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने आवास पर आयोजित अमरिया क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से जनसंवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा की और भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा जनहित के कराये गये कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें कहा की आने वाले विधानसभा 2027 के चुनाव में लगभग 100 दिन बाकी रह गये है इन 100 दिनों मे हम सबको जीजान से क्षेत्र में जुटना है और प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाना है। 

राज्यमंत्री श्री गंगवार ने कहा की अपने अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच जाकर भाजपा सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो की जानकारी दे और आने वाले विधानसभा चुनावों में एक वार फिर भाजपा सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने समाजबादी पार्टी के मुखिया को निशाने पर लेते हुए कहा की उनके शासन काल में लूट खसोट और माफियागीरी तथा गुंडाराज कायम था जिसका जनता अभी भूली नही है। उन्होनें कहा की जनता ने जिन नेताओं को पिछली वार नकार दिया था आज वह फिर चुनाव मैदान में उतरने का दाबा कर रहे है जबकि जनता उनके शासन काल में उनके द्वारा की गई लूटखसोट को अभी भूली नही है जिसमें राईस मिलर्स और राशन कोटेदारो से की गई खुली लूट सहित अन्य कारनामे शामिल है। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने पंचायत सदस्यों से कहा की जनता के बीच जाकर समाजबादी पार्टी के शासन काल की जनविरोधी गतविधियों को बताये और भाजपा शासन काल की उपलब्धियाँ बताकर एक वार फिर भाजपा सरकार का चुने। 

कार्यक्रम में अमरिया ब्लाक प्रमुख निशान सिंह, भाजपा नेता विजय सिंह गंगवार, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप सहित बड़ी संख्या में ब्लाक क्षेत्र के पंचायत सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |