Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः वन विभाग की कार्रवाई की भनक पर रातोंरात हटाई लकड़ी, टाल संचालकों में खलबली


पूरनपुर। पूरनपुर क्षेत्र में लकड़ी के अवैध कटान और भंडारण को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं सूत्रों के मुताबिक, पीलीभीत से सामाजिक वानिकी विभाग के उच्च अधिकारियों के क्षेत्र में आने की सूचना के बाद पूरनपुर-शेरपुरकलां मार्ग पर संचालित लकड़ी की कुछ टालों से रातोंरात लकड़ी हटाए जाने की बात सामने आई है हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है सूत्रों का दावा है कि कार्रवाई की आशंका के चलते कुछ टाल संचालकों ने वहां रखी लकड़ी ट्रकों में भरकर दूसरी जगह भेज दी इससे क्षेत्र में लकड़ी के भंडारण और उसके स्रोत को लेकर सवाल उठ रहे हैं वहीं, वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन आधिकारिक पक्ष नहीं मिल सका क्षेत्र में आरा मशीनों और लकड़ी की टालों पर नियमों के विपरीत भंडारण किए जाने की शिकायतों के बीच विभागीय कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं हैं एक आरा मशीन संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है बताया जाता है कि पूर्व में सामाजिक वानिकी विभाग ने पूरनपुर क्षेत्र में लकड़ी के अवैध भंडारण के मामलों में कार्रवाई की थी इसके बावजूद दोबारा इस तरह की शिकायतें सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं अब देखना होगा कि वन विभाग इन शिकायतों की जांच कर लकड़ी के स्रोत, भंडारण के दस्तावेजों और संबंधित प्रतिष्ठानों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |