Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बाढ़ के बीच सातवें दिन भी राहत अभियान जारी, डॉ. बोरा ने की धैर्य-संयम की अपील


लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ के बीच राहत अभियान के सातवें दिन क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी पुष्कर शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से धैर्य एवं संयम बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

राहत अभियान के तहत मथुरा विहार, सावित्री नगर, लोहरामऊ, ऊंचा टीला, शिव शक्ति नगर एवं राम विहार में प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री, पका हुआ भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया। विधायक डॉ. बोरा के नेतृत्व में गठित राहत टीम ने नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित अलग-अलग कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों को राशन सामग्री एवं पानी की बोतलें भी वितरित कीं।

डॉ. बोरा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में फैजुल्लागंजवासियों के साथ वे स्वयं, उनकी टीम और कार्यकर्ता निरंतर खड़े हैं। हर प्रभावित परिवारों तक अधिक से अधिक राहत एवं बचाव सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन भी अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है, इसलिए लोग घबराएं नहीं और किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें। राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि राहत टीम प्रत्येक प्रभावित परिवार तक हरसंभव सहायता पहुंचने तक अभियान जारी रखेगी।

राहत सामग्री वितरण टीम में सतीश वर्मा,लवकेश सिंह, मनीष बाजपेई, शिवम श्रीवास्तव, बबलू चैधरी, शैलेंद्र मौर्य, आदित्य गौड़, शैलेंद्र स्वर्णकार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |