Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मिशन शक्तिः महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की कमान


अमेठी। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को अमेठी में महिला सशक्तीकरण और यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी महिला कैडेट्स ने प्रमुख चैराहों पर यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक शोभनाथ राम के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अम्बेडकर तिराहा, गांधी चैक, सगरा तिराहा और ददन सदन तिराहा समेत अमेठी कस्बे के छह प्रमुख चैराहों और तिराहों पर महिला पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने यातायात संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और सुरक्षित आवागमन का संदेश दिया गया। साथ ही जागरूकता संबंधी पंफलेट वितरित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना अमेठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अमेठी पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और जन-जागरूकता के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |