Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः रामलीला रोड पर जाम से लोग परेशान


अमेठी। रामलीला रोड पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे वाहन खड़े कर लोग मार्केट और बाजार चले जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। अंबेडकर तिराहा के मोड़ पर भी वाहनों की वजह से परेशानी बनी रहती है। वहीं शिव प्रताप इंटर कॉलेज की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर निकलते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े करने पर रोक लगाने और स्कूल की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |