Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः राम प्रताप गंगवार बने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष! राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति से मिली जिम्मेदारी


बीसलपुर। समाजवादी पार्टी ने राम प्रताप गंगवार को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए इसकी जानकारी दी। मनोनयन पत्र में जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रति राम प्रताप गंगवार की निष्ठा, लगन और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राम प्रताप गंगवार संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |