राजगढ़/मिर्जापुर। राजगढ़ स्थित किसान इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। देर शाम मतगणना पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। रात करीब नौ बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें जयप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू प्रबंधक निर्वाचित हुए, जबकि बच्चन सिंह ने अध्यक्ष पद पर एक वोट से जीत हासिल की। प्रबंधक पद के लिए कुल 1,053 मत पड़े। इसमें जयप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू को 512 वोट मिले, जबकि पूर्व प्रबंधक प्रमोद सिंह उर्फ पम्मी सिंह को 480 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार जयप्रकाश सिंह ने 32 मतों से जीत दर्ज की।
वहीं, अध्यक्ष पद के चुनाव में बच्चन सिंह को 451 वोट मिले। उन्होंने जितेंद्र कुमार को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जितेंद्र कुमार को 450 वोट मिलने की जानकारी दी गई है।
समिति के अन्य पदों पर उदय कुमार पटेल उपाध्यक्ष, कांति देव सिंह उप प्रबंधक और सुरेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।, निर्वाचित सदस्यों में अनिल 551 कुंवर विक्रम सिंह 381 उमेश कुमार सिंह 368 नीरज 377 मनीष कुमार सिंह 364 आर्यावर्त 334 पुष्पराज सिंह 333 मत पाक विजय घोषित किए गए
चुनाव अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
