कन्नौज। सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपदभर मे श्रद्धा भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन मे वाल्मीकि मंदिरों मे विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।विधानसभा तिर्वा मे आयोजित कार्यक्रम मे ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत द्वारा प्रतिभा किया गया है। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों व सामाजिक संस्थाओं ने भक्ति गीत कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां दीं।
कन्नौज नगर के काजीटोला स्थित वाल्मीकि मंदिर (नियर एसबीएस कॉलेज) मे आयोजित कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा प्रतिभाग किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे बल्कि उन्होंने समानता न्याय और ज्ञान के संदेश से समाज को दिशा दी। आज भी उनके विचार सामाजिक समरसता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।
जनपद मे श्रद्धा उत्साह के साथ भजन-कीर्तन शोभा यात्राएं और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज मे सद्भावना और प्रेरणा का संचार करते हैं।
