Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : एसडीएम व एसडीएम ने इटौंजा बाढ़ ग्रहित गांवों का किया दौरा, हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन! राजस्व की टीम ने गांवों में जाकर गिरे घरों नष्ट हुई सामानों की रिपोर्ट एडीएम लखनऊ को भेजी


  • ग्रामीणों ने दोपहर में माल सड़क पर बाबुल की डाल रखकर किया हंगामा, प्रशासन ने तमाम विभागों की टीमों को दिए सुविधा मुहैया करने के निर्देश
  • इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक ने सुबह से लेकर शाम तक बाढ़ क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की 


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील क्षेत्र के इटौंजा अंतर्गत अकड़रिया खुर्द, लासा, अकड़रिया कलां, दुघरा,जमखनवां बहादुरपुर सुल्तानपुर इन गांवों में बाढ़ की स्थिति बहुत ही भयंकर बनी हुई है। जहां इन गांवों की सड़कें पानी से बंद हो चुकी है। इन गांवों में रह रहे, ग्रामीणों को जिंदगी जीने में संकट है। पीने के पानी तक संक्रमित पानी निकल रहा है,नलों से संक्रमित पानी पीने को गांव वाले मजबूर हैं। वही दुघरा गांव के कुछ ग्रामीणों ने अपने पशुओं एवं जानवरों को माल रोड के विक्रमपुर गांव वाली रोड पर डेरा डालकर जानवरों की चेहरे की व्यवस्था में लगे हुए हैं। बीकेटी एसडीएम आकाश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग समेत अन्य टीमें तैनात की गई है। पंडाल कैंप लगाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में भय बना हुआ हैं। लासा के एक किसान ने बताया कि सड़क पर पानी भर जाने से आने-जाने में समस्या होती है।अकड़रिया खुर्द के राजेश, सर्वेश, सुरेश, मोहनलाल ने बताया कि नाव की गांव में कोई व्यवस्था नहीं है,खुर्द गांव में दो बड़ी नाव स्टीमर लगाई जायें,जिससे कि हरदा की तरफ आने-जाने में ग्रामीणों को कोई समस्या ना हो सकें।इन गांवों के लोग पशुओं एवं जानवरों के लिए ऊंचे व ऊपर की तरफ पलायन को मजबूर हैं। पानी का जलस्तर बढ़ने से खास पशुओं को समस्या है और ग्रामीणों को घरों तक पानी पहुंच गया है। वहीं दुघरा, अकड़रिया कलां, खूर्द, लासा रोड पर पानी बहने से ग्रामीणों में आने-जाने की काफी समस्या बनी हुई है। बीकेटी एसडीएम आकाश कुमार ने बताया कि डीएम लखनऊ विशाख कुमार के निर्देश पर लगातार बीकेटी एसडीएम आकाश कुमार,तहसीलदार शरद सिंह, एडीएम राज बहादुर समेत अन्य आला-अधिकारी मौजूद रहें। जहां पर अन्य तहसीलों के अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि सभी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही हैं और सभी का ख्याल रखा जा रहा है प्रशासन की नजर बनी हुई है। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि अभी तक बहादुरपुर सुल्तानपुर सड़क पर रात्रि में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है,जिससे कि मरीज को ले जाने आने में समस्या होती है। एक एंबुलेंस बहादुरपुर सड़क पर एक एंबुलेंस लासा सड़क पर और एक एंबुलेंस अकड़रिया कलां सड़क पर लगाई जायें। जिससे कि किसी भी बीमारी व सांप कीड़ा काटने की समस्या को तुरंत मरीज अस्पताल पहुंच सकें। यह मांग ग्रामीणों ने की है। खुर्द, कलां, लासा और दुघरा की ग्रामीणों ने स्टीमर व बड़ी नाव चलाने की मांग की है और खाद्य सामग्री व भूसा वितरण की मांग उठाई है।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |